कायमगंज/फर्रुखाबाद |
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ जिसमें बच्चों को इंग्लिश स्पीकिंग, क्राफ्ट वर्क, योगा, फेस पेन्टिग, जुम्बा नृत्य, क्लासिकल नृत्य, सौन्दर्य कला (पार्लर), कम्प्यूटर, पोट मेंकिग, वाद्ययन्त्र, सिलाई, साड़ी पैंकिग, व्यक्तित्व विकास, मेंहदी आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
नगर के शकुन्तला देवी बालिका संस्थान में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ जिसके मुख्य अतिथि पराग अग्रवाल एवं दीपा अग्रवाल रहे उन्होने फीता काटकर इस कार्यशाला का उद्घाटन किया जिसमें कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद बच्चों को प्रेरित करने के के लिए व्यक्तित्व विकास क्लास का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि जीवन में अनुशासन और संस्कार बेहद जरूरी है यदि व्यक्ति के जीवन से इन दोनो को हटा दिया जाए तो इस प्रकार के लोगों का समाज में कोई महत्व नहीं होगा। विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने बताया कि इस कैम्प का उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना है उन्हें स्वस्थ और रोगमुक्त रखना है इस कैम्प में कुशल कोरियोग्राफर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैम्प में विद्यालय की छात्राओं के अतिरिक्त बाहर की छात्राएं और इच्छुक महिलायंे प्रतिभाग कर सकती हैं। इस दौरान सभी बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रशिक्षिण लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, कमला गंगवार, प्रिया द्विवेदी, शोभा यादव, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान, गुजन, भूमिका सक्सेना, मोनी भारद्वाज सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकायें मौजूद रहे।
