अवागढ़ पुलिस ने गौवंश हत्या मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अवागढ़ पुलिस ने गौवंश हत्या मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। थाना अवागढ़ पुलिस ने घटना में संलिप्त अभियुक्त फैजान उर्फ मामू (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मौ0 साडूपुरा कस्वा, थाना निधौलीकला, जनपद एटा का निवासी है।

वादी भानू प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान के पति और निवासी ग्राम खेडियाताज, थाना अवागढ़ ने दिनांक 30 मार्च 2026 को सूचना दी कि वह अपने खेत में गए थे, तभी रेलवे लाइन के किनारे एक खाली जगह पर गौवंश के अवशेष मिले। घटनास्थल को देखकर यह अंदेशा जताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौवंश की हत्या की गई है। इस सूचना के आधार पर थाना अवागढ़ में मु0अ0सं0-68/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पांडेय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त फैजान उर्फ मामू को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिन्दा कारतूस, एक हरी रंग की रस्सी और दो पारदर्शी दस्ताने बरामद किए।

बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, थाना अवागढ़, मय टीम।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *