सेहत से खिलवाड़: रियल जूस; पीते ही युवक की तबीयत बिगड़ी, पैक से निकला काला पदार्थ और गटर जैसा स्वाद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज के युवक ने लगाया गंभीर आरोप, शानू किराना स्टोर से खरीदा था जूस

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कायमगंज क्षेत्र में पैक्ड जूस को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ममापुर निवासी विवेक कुमार गंगवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने स्थानीय शानू किराना स्टोर से रियल कंपनी का जूस खरीदा था। जूस पीते ही उसका स्वाद बेहद खराब और गटर के पानी जैसा लगा, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

पीड़ित विवेक कुमार गंगवार का कहना है कि जूस की पैकिंग पूरी तरह सही दिखाई दे रही थी, लेकिन जब उन्होंने स्ट्रॉ लगाकर जूस पिया तो अंदर से बदबूदार स्वाद महसूस हुआ। आरोप है कि जूस के अंदर काले रंग का संदिग्ध पदार्थ भी दिखाई दिया, जिससे उन्हें फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने संबंधित कंपनी और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि पैक्ड खाद्य पदार्थों में इस तरह की लापरवाही हो रही है तो यह आम जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से जूस के सैंपल की जांच कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बाजार में बिक रहे पैक्ड खाद्य उत्पादों की नियमित जांच कराने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कंपनी और विक्रेता दोनों पर कार्रवाई हो सकती है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *