बच्चों की जान बचाने में लहूलुहान हुए चाचा-भतीजा, अनियंत्रित होकर फिसली बाइक; हालत गंभीर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र के बलीपट्टनी रानीगांव के सामने शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए एक बच्चे को बचाने की कोशिश में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर बुरी तरह फिसल गई। हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी निवासी शिवम (28) पुत्र श्रीकृष्ण और उनके भतीजे जिगर (12) पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सामान्य रफ्तार में थी, लेकिन अचानक एक बच्चा सड़क के बीच आ गया। बच्चे को बचाने के लिए चालक ने तेजी से बाइक मोड़ी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

राहत की बात यह रही कि जिस बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, वह सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *