केमिस्टों का हल्लाबोल: ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक लगाने के लिए सांसद से लगाई गुहार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

जिले के केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क आवास पर पहुंचकर स्वास्थ मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। संगठन में आनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए 20 मई को देशव्यापी बंद की भी अग्रिम सूचना भी दी। स्वास्थ मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में दवा व्यापारियों ने कहा कि आनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालको को भारी

आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही विभिन्न नियमों और धाराओं के नाम पर दवा विक्रेताओं का उत्पीडन किए जाने का आरोप भी लगाया गया।व्यापारियों का कहना था कि कभी किसी धारा तो कभी जीआरएस जैसे प्रावधानों के जरिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है,जिसे बंद किया जाना चाहिए।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 20 मई को संगठन के बैनर तले देश‌ भर में दवा कारोबार पूरी तरह बंद रखा जायेगा। ज्ञापन सौंपने बालों में अध्यक्ष रवि शंकर चौहान,मंत्री मनोज मिश्रा, रजनीश कटियार, मोहित चौहान,कुनाल चौहान,‌प्रशांत शाक्य,सूरज यादव,प्रदीप सिंह, अनिल सक्सेना,अनुपम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *