सी.पी. विद्या निकेतन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित, मेडल पाकर झूम उठे छात्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

सी.पी. विद्या निकेतन (CPVN) में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मान दिया गया।

हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की छात्रा मेघल गुप्ता ने 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा आशी गंगवार (97.60%), सोहल अग्निहोत्री (94.40%), आर्यन गुप्ता (94.40%), पुलकित गंगवार (93%), लक्ष्य गंगवार (92.60%), अनुकल्प सिंह (92.60%), तेजस्वत गुप्ता (91.40%), अंश कुमार गौतम (91%) और पवन कुमार (90.40%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में राकेश ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में आर्यन राज (95.50%), कशिश गंगवार (94.50%), मेधावी पुरी (94.50%), आशुतोष सिंह (93.25%), सनी राजपूत (93%), प्रतीक वर्मा (92.75%), तनीष गंगवार (92%), देव राजपूत (91.75%), अर्जुन कुमार (91.75%), श्रेयांश रस्तोगी (91%), अदिति (91%), ईशांत गंगवार (91%), सचिन रस्तोगी (90.50%) और सक्षम प्रताप सिंह (90.25%) शामिल रहे।

समारोह में विद्यालय की डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेयी और उप-प्रधानाचार्य दीपक जेना ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हरीश प्रशोई ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *