फर्रुखाबाद:

जिले के चर्चित करथिया कांड पर आधारित फिल्म ‘जिंदगी फ्यूज’का पोस्टर एवं ट्रीजर रिलीज़ किया गया।फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं लेखक डॉक्टर भारत गौड़ ने फतेहगढ़ स्थित अपने आवास पर फिल्म का ट्रीजर एवं पोस्टर रिलीज़ किया।डॉक्टर भारत गौड़ ने बताया कि यह फिल्म स्क्रीन फीचर फिल्म के द्वारा बनी है।अपराधिक पृष्ठभूमि में लिखी इस फिल्म “जिंदगी फ्यूज़” की पटकथा रोमांच से भरी रोगटे खड़े कर देने वाली विश्व में अपने तरह की पहली अपराधिक सत्य घटना पर आधारित है।हृदय को दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में दिनांक 30 जनवरी सन् 2020 को घटी थी।वहाँ पर एक सिरफिरे अपराधी सुभाष बाथम ने अपनी पत्नी रूबी बाथम के साथ मिलकर अपने गाँव करथिया कोतवाली मोहम्मदाबाद के 24 बच्चों को अगवा कर लिया था और प्रति बच्चा एक करोड़ की माँग की थी।तेरह घंटे चालीस मिनट तक चले इस घटना क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार भी सकते में आ गयी थी। सुभाष बाथम की पत्नी रूबी को गाँव की भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था,और सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया था।बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बचा लिये गये थे।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस घटना को “आपरेशन मासूम” नाम दिया था।फिल्म में सुभाष बाथम का मुख्य किरदार अमित सक्सेना व सुमन कुमारी सुभाष बाथम की पत्नी रूबी बाथम की भूमिका निभाई है।इस अवसर पर भूपेंद्र प्रताप सिंह,धीरज मौर्य,सम्यक जैन,दिलीप कश्यप,नावेद अंसारी,नौशाद अली,शैली दिवाकर, अंकित गुप्ता,सत्या भाई,लिरिक्स दीपक कुमार,लाल जी टंडन,गिरीश अवस्थी राज गौरव पाण्डेय,संध्या पांडे डॉक्टर कमल गौतम,शिवानी कटियार,नेहा सक्सेना,आदि लोग मौजूद रहे।
