नवनियुक्त कायमगंज कोतवाली प्रभारी ने श्री कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कायमगंज में नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले आस्था का मार्ग अपनाते हुए श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल उस समय और भी श्रद्धामय हो गया जब पूजा का शुभारंभ मंदिर के महंत एवं प्रबंधक संगम शाक्य द्वारा गणेश जी की आरती से कराया गया। इसके पश्चात भगवान राम एवं हनुमान जी महाराज की आरती पूरे भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार सहित सदस्य दीपक शाक्य, जयवीर सिंह, राजन, सत्यम और दिव्यांश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति ने नवनियुक्त कोतवाल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा भेंट की और राम नाम की पटिका पहनाकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी एवं महंत संगम शाक्य ने कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

पूरे कार्यक्रम में “जय श्री राम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

नए कोतवाल के आगमन पर जहां प्रशासनिक सक्रियता की उम्मीद है, वहीं उनकी धार्मिक आस्था ने लोगों के बीच सकारात्मक संदेश भी दिया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *