प्रतिबंध के बावजूद शादियों में हो रही हर्ष फायरिंग में वधू का जीजा गंभीर रूप से घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

नगर के बीचों बीच स्थित लाला परमानन्द धर्मशाला में विवाह समारोह के दौरान बैन होने के बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटना हुई। इसमें दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी से फायरिंग

यह घटना लाला परमानंद की धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई। यह विवाह अपने आपको हिन्दू नेता बताने वाले के पुत्र के समारोह में हुआ। जिन्हें कथित तौर पर बजरंग दल प्रभारी बताया गया है। द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर दूर बैठे लोगों के बीच अचानक गोली चली।

दुल्हन के जीजा को लगी गोली

बताया गया कि जयमाल स्थल के पास कुछ लोग बैठे थे, जिनमें एक नेता के साथ आए बाउंसर भी शामिल थे। इसी दौरान चली गोली सीधे दुल्हन के जीजा गौरव सक्सेना को जा लगी।



गौरव पुत्र शिव संत सक्सेना शमशाबाद के बाजार कला के निवासी हैं। गोली लगते ही गौरव लहूलुहान होकर गिर पड़े, जिससे वैवाहिक स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

नेता और बाउंसर भीड़ के बीच भागे वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला व्यक्ति और उसके साथ आया नेता भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। परिजनों ने घायल गौरव को तुरंत निजी वाहन से फर्रुखाबाद के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भट्टी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

प्रतिबंध के बावजूद यूपी में शादियों और समारोहों में हर्ष फायरिंग के कारण 35 महीनों में 31 मौतें हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर अवैध या लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग हुआ है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *