अधूरे कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाए

4 Min Read

अधूरे कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराया जाए

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति की समीक्षा बैठक मा0 सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी के सभापतित्व में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज के संबंध में पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं लंबित आश्वासनों पर बिंदुवार गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक से पूर्व मा0 सभापति एवं समिति के सदस्यगण डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्री मुकुल यादव, श्री सुभाष यदुवंश एवं प्रो0 तारिक मंसूर का गरिमापूर्ण ढंग से ओडीओपी उत्पादों के स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

समीक्षा के दौरान समिति ने प्रदेश में सीएनजी से संचालित वाहनों के प्रोत्साहन के सबंध में अधिकाधिक सीएनजी पम्प को बढ़ावा देने, यात्रियों के सुविधा पूर्वक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर नई बसों की आवश्यकता अनुसार खरीद के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने, रोडवेज में निष्प्रयोज्य बसों की कमी की पूर्ति एवं संविदा चालक-परिचालकों को नियमित सेवा लाभ दिए जाने के विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उद्योग स्थापना एवं निवेश की स्थिति, दैनिक मजदूरों के लिए योजनाओं का निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, पेंशन योजनाओं का लाभ शिक्षकों तक पहुंचाने, शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि एवं निर्धन छात्रों को ड्रेस वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।

अलीगढ़ मंडल के विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, अवशेष भुगतान, सहायता प्राप्त विद्यालयों में नई पेंशन योजना के अंतर्गत अंशदान जमा, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन एवं जीपीएफ भुगतान जैसे मुद्दों को भी समिति ने गंभीरता से लिया। जनपद अलीगढ़ से जुड़े विषयों में जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अचल सरोवर सौंदर्याकरण, भू-माफिया प्रकरण, विद्युत व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों में बिजली कनेक्शन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, बीएड कक्षाओं का संचालन एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

मा0 सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन अनमोल है, जो समय बीत गया वह लौटकर नहीं आता। अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें। अधूरे कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करना ही शासन की मंशा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक ढ़ंग से प्रचार-प्रसार करें। प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइनों को हटाए जाने, सेवानिवृत्ति के उपरांत सभी देयकों का ससमय भुगतान किए जाने, शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय को अनिवार्य रूप से अप्रैल माह से दिए जाने, नगर निगम एवं सभी निकायों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किए जाने के साथ ही नियमित लीकेज की मॉनिटरिंग और नालियांे को कवर्ड किए जाने का सुझाव दिया। मा0 सभापति ने रसलगंज, ऊपरकोट, पला साहिबाबाद, देहलीगेट एवं खटीकान मौहल्ला में पेयजल आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

समिति के मा0 सदस्य डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की सफलता का मापदंड है। श्री मुकुल यादव ने जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *