दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: पशुपालकों के लिए नए अवसरों का द्वार खुलेगा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: पशुपालकों के लिए नए अवसरों का द्वार खुलेगा

17 एवं 18 अप्रैल 2026 को लखनऊ में होगा भव्य कार्यक्रम, जिले में होगा सजीव प्रसारण

अलीगढ़ । प्रदेश के दुग्ध एवं पशुपालन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026” का आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को जोड़ते हुए उन्हें नवीनतम तकनीकों, योजनाओं एवं बाजार के अवसरों से अवगत कराया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि दुग्ध आयुक्त द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक पशुपालक इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़ें, जिससे उन्हें विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनैतिक पेंशन श्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।

इस महोत्सव में लगभग 10 हजार से अधिक पशुपालकों एवं निवेशकों को विभिन्न माध्यमों से जोड़ा जाएगा, जबकि वेबकास्टिंग और लाइव यूट्यूब के जरिए प्रदेश के सभी जिलों सहित देश-विदेश के लाखों लोगों तक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *