थ्रेसर में फंसे दोनों हाथ, युवक गंभीर, गांव में मचा हड़कंप |

1 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

थाना अमृतपुर क्षेत्र के बलीपट्टी रानी गांव में एक दर्दनाक हादसे से अफरा-तफरी मच गई। गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान एक युवक के दोनों हाथ थ्रेसर मशीन में फंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गिरन्ध पुत्र सियाराम कुशवाह खेत में गेहूं खांदने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उसके दोनों हाथ चलती थ्रेसर मशीन में चले गए। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मशीन बंद कराई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया, जिसके जरिए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद रंजीत पुत्र रामभजन की सूझबूझ से युवक की जान बची। ट्रैक्टर और थ्रेशर गिरन्ध के रिश्तेदारों का बताया गया है।

वहीं थाना पुलिस के द्वारा थ्रेसर को कब्जे में लिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *