आबकारी विभाग द्वारा ई-लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न, दुकाने आवंटित |

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

आबकारी विभाग की देशी शराब, कम्पोजिट तथा भांग की दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न कराई गई। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य देवेन्द्र रावत (सहायक आबकारी आयुक्त) एवं जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समस्त आबकारी निरीक्षक, आबकारी स्टाफ एवं आवेदक उपस्थित रहे।

जिला आबकारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 13 दुकानों हेतु 240 आवेदन प्राप्त हुए। ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सिमुलेशन (मॉक ट्रायल) एवं फाइनल रैंडमाइजेशन के माध्यम से सम्पन्न कराई गई। सिमुलेशन के दौरान देशी शराब की दुकान राजेन्द्र नगर (65 आवेदन) पर प्रक्रिया का प्रदर्शन कर सभी आवेदकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट दुकान बराकेशव (42 आवेदन) एवं भांग की दुकानों पर भी सिमुलेशन प्रक्रिया प्रदर्शित की गई।

इसके उपरांत देशी शराब की 7 दुकानों (कुल 214 आवेदन) का फाइनल रैंडमाइजेशन किया गया, जिसमें निम्न आवंटन किए गए—

रेलवे रोड – मंजू देवी, इकलहरा – प्रभात कुमार गुप्ता, रामनगर– सरला देवी, शिकारपुर – रमेश, भोजपुर – बृजेश कुमार, कुम्हरौर – अरुण प्रताप सिंह, राजेन्द्र नगर – पवन कुमार,

3 दुकानों का रैंडमाइजेशन किया गया

जिसमें- बहबलापुर – ऋषिदेव, बराकेशव – धर्मा, सिनौड़ा – विष्णु प्रकाश गुप्ता,

भांग की 3 दुकानों का भी ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन

किराना बाजार – दिलदीप कुमार गुप्ता, नितगंजा – सनी, साहबगंज – मनीषा वर्मा

सम्पूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *