पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लूट के आरोपी को लगी गोली, एक गिरफ्तार; सिपाही भी घायल ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

मोहम्मदाबाद /फर्रुखाबाद

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा। इस गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना बदमाशों से हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने के प्रयास में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी और आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान उपेंद्र उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में कांस्टेबल दिग्विजय सिंह के हाथ में भी गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ई-रिक्शा चालक से लूट में थे वांटेड पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों आरोपी बीती रात एक ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इनकी तलाश कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी उगरपुर के ट्यूबवेल और मंदिर के पास वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इसके तुरंत बाद मऊ दरवाजा और मोहम्मदाबाद कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

पुरानी वारदातों का भी हुआ खुलासा पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने न सिर्फ मोहम्मदाबाद की ताजा घटना को अंजाम देने की बात कबूली है, बल्कि यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने तीन माह पूर्व मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक साइकिल सवार के साथ भी लूटपाट की थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *