युवती ने संदिग्ध परिस्थियों में पंखे से लटक कर दी जान , मायके वालों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैदबाडा फारूक निवासी एवं नगर पंचायत शमशाबाद के वरिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार के पुत्र अनुज कुमार कश्यप की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने सोमवार को कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे का फंदा डालकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। जिसको ससुराल वालों ने दुपट्टा काटकर नीचे उतार लिया। घटना की सूचना मायके वालों एवं पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की ।इसी दौरान मायके वालों ने हत्या की बात बताई । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका के परिजनों ने मंगलवार को थाना गेट के पास मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया । इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की ।सूचना पर पहुंचे सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी ने मृतका के परिजनों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । सीओ के आश्वासन के बाद मृतका के परिजनों ने मुख्य मार्ग पर लगा जाम हटा दिया । तब पुलिस ने राहत की सांस ली। कैटरीना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही । जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *