क्षेत्रीय विधायक के पति सरकारी गनर व अपने कई साथियों के साथ खनन रोकने पहुंचे, मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल।।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज

सरकारी गनर व अपने कई साथियों के साथ खनन रोकने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l वही विधायक के पति पर मारपीट बाद जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर थाना पुलिस को तहरीर दी गई l लेकिन कार्रवाई की जगह पुलिस प्रशासन मामला संज्ञान में न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रही है पुलिस l

जनपद में मिट्टी खनन को लेकर आए ना आए दिन कोई ना कोई खबर यह विवाद का चर्चा अक्सर अखबार की सुर्खियों में बनी रहती है l हालांकि जनपद में मिट्टी खनन की कोई बात नई बात नहीं है ऐसा भी नहीं है खनन अधिकारी को मिट्टी खनन को लेकर कोई भनक न हो l शनिवार को एक मामला इस समय संज्ञान में आया जब ग्राम पुरौरी निवासी किशन लाल ने कंपिल थाना में तहरीर दी कि वह कंपिल सूत मिल से टैक्टर द्वारा मलवा उठा रहे हैं l

शाम लगभग 4:00 बजे क्षेत्रीय विधायक के पति डॉ अजीत गंगवार सरकारी गनर व अपने 10_12 अज्ञात साथियों के साथ आए और मेरे पुत्र अखिलेश को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया l हालांकि सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है जब इस संबंध में किशन लाल से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने थाने में तहरीर दी है लेकिन विधायक के पति होने के कारण कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस ने हमको सुबह फिर बुलाया है l शिकायत करने के बाद भी मेरे पुत्र का डॉक्टरी परीक्षण करना भी उचित नहीं समझा। मैंने पूरी घटना से जिला के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है l सूत्रों की माने तो यह विवाद खनन को लेकर हो रहा है l क्योंकि हर किसी को हिस्सा चाहिए चाहे नेता हो या पुलिस अधिकारी l

खनन को लेकर विवाद में हुई थी मौत l कायमगंज में मिट्टी खनन को लेकर इसी तरह एक विवाह सितंबर 2025 को खान पेट्रोल पंप के सामने मनोज यादव निवासी अल्लाह दादपुर के साथ हुई थी जिसमें लोहे की रॉड से पीट पीट कर मनोज यादव को मारकर डाल दिया था l उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी l उसकी मौत को लेकर पुलिस चुप्पी साधे रही l बाद में मारपीट की घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था l

देखना यह है क्या पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं या फिर किसी और का मर्डर का इंतजार है l

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *