जिलाधिकारी द्वारा उ० प्र० पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक पदों की लिखित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दृष्टिगत, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा जनपद फतेहगढ़ के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा कंट्रौल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *