बुद्ध विहार के निर्माण कार्य पर रोक: पहले जांच होगी।

4 Min Read

फर्रुखाबाद।

संकिसा/ मेरापुर। ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे वाले बुद्ध विहार में पर्यटन विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत पर महासमता पुस्तकालय एवं बुद्ध विहार का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया। थाना मेरापुर के ग्राम संकिसा निवासी राघव दीक्षित ने बीते दिनों जिलाधिकारी से पर्यटन विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत की कब्जा की गई भूमि पर बुद्ध विहार का निर्माण कार्य करायें जाने की शिकायत की थी। उन्होंने डीएम को अवगत कराया था मेरे गांव स्थित संकिसा बौद्ध बिहार एवं पुस्तकालय के अध्यक्ष चेतसिक बोधि द्वारा छद्म नाम का उपयोग करते हुए वर्ष 2024 में गाटा संख्या 912 जो कि सरकारी पुस्तकालय के नाम अभिलेखों में दर्ज हैं पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था जिस पर चेतसिक बोधि के खिलाफ तहसीलदार न्यायिक के यहां मुकदमा धारा 67 के अन्तर्गत विचाराधीन है। चेतसिक बोधि द्वारा पर्यटन विभाग को गुमराह कर सरकारी धन का उपयोग गाटा संख्या 912/0.810 हे. पुस्तकालय की भूमि का कब्जा करने हेतु प्रयोग कराया जा रहा है जो असंवैधानिक है। उन्होंने जांच कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग को तत्काल रुकवाने की मांग की थी। इस मामले की जांच राजस्व विभाग को सौपी गई है बीते महीनों पूर्व सूबे के पर्यटन मंत्रालय ने भगवान बुद्ध की नगरी संकिसा के पांच बुद्ध विहारों के विकास के लिए 9 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर की थी।जिससे संकिसा स्थित श्रीलंका बुद्ध विहार,धम्मालोको बुद्ध विहार,महासमता पुस्तकालय एवं बुद्ध विहार,म्यांमार बुद्ध विहार, एवं जापानी बुद्ध विहार में निर्माण कार्य होना था।जापानी बुद्ध विहार के प्रमुख ने निर्माण कार्य करने से मना कर दिया।म्यांमार बुद्ध विहार के बाहर इटरलाकिग का काम किया जा चुका है। इस समय श्रीलंका बुद्ध विहार एवं महासमता पुस्तकालय एवं बुद्ध विहार में निर्माण कार्य चल रहा था धम्मालोको बुद्ध विहार में अभी निर्माण कार्य शुरु भी नहीं हुआ है जबकि चालू वित्तीय में निर्माण कार्य किए जाने हैं। निर्माण कार्य के लिए शुरुआत में बनाए गए नक्शे शासन स्तर पर अमान्य घोषित किए गए अब टुकड़ों में डीपीआर बनाकर शासन से अनुमति ली जा रही है। लंबी प्रक्रिया होने के इस वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य होना संभव है।

अभी तक मात्र 10 प्रतिशत धन का प्रयोग हुआ है।पर्यटन विभाग के जेई निशांत शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 90 लाख के निर्माण कराए गए हैं। अधूरे निर्माण कार्य पूरे होने के बाद धम्मालोको बुद्ध विहार में काम शुरू किया जायेगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि डीएम ने राघव दीक्षित का शिकायती पत्र मेरे पास भेजा था मैंने जांच के लिए एसडीएम सदर को लिख दिया है। परियोजना का प्रबंध सुशील श्रीवास्तव को शिकायत का हवाला देते हुए शिकायत वाले बुद्ध विहार का निर्माण रोक दिया गया है शिकायत की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि वहां निर्माण कराया जाए अथवा नहीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *