किरन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

3 Min Read

किरन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज के कम्पिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल, पट्टिया लेन में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना तथा विद्यालय में बिताए गए उनके यादगार पलों को संजोना रहा।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार एवं श्रीमती राधिका नायर ने मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात कक्षा 10 के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. उदित पटेल, सहनिदेशक डॉ. करण पटेल, किरण पब्लिक स्कूल चिलांका के प्रधानाचार्य के. चक्रवर्ती, सीबीएसई प्रधानाचार्या राधिका नायर तथा कोऑर्डिनेटर जयन राजन सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

शिक्षक नीरज अग्निहोत्री, राहुल गौतम, अंजू बाथम, विक्रांत सिंह, निखिल शाक्य, अंजना जयन, आकांक्षा सैनी, शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, हीरा अंसारी, दीप्ति सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका फराह खान की शायरी ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

समारोह के दौरान दुपट्टा रोल रेस, टंग ट्विस्टर, म्यूजिकल चेयर और पेपर ग्लास पिरामिड जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रगति सक्सेना और रवि कुमार ने किया। क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक टीम का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए और समूह फोटो के माध्यम से इस अवसर को यादगार बनाया गया। भावुक माहौल में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों को अलविदा कहा। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्साह और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *