फतेहगढ़ में ब्लैकआउट मॉकड्रिल-2026: हवाई हमले व आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

हवाई हमले, अग्निकांड और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रविवार शाम को फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन केंद्र पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में यह मॉकड्रिल शाम 6 बजे शुरू हुई।मॉकड्रिल शुरू होते ही सायरन बजा और पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने, आग बुझाने और राहत कार्य करने का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया।तैयारियों का हुआ आकलनजिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले अथवा शत्रुतापूर्ण परिस्थितियों जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों का आकलन करना है। इसके साथ ही एयर रेड अर्ली वार्निंग सिस्टम और ब्लैकआउट संबंधी व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना, आपात स्थिति में नागरिकों को समय रहते सचेत करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के प्रयासों का अभ्यास करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास से अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों को आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है। मॉकड्रिल के माध्यम से यह भी परखा जाता है कि किसी आपात स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तत्परता और समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों को संचालित कर सकते हैं।जागरूकता पर दिया जोरजिलाधिकारी ने कहा कि आपदा अथवा किसी भी अप्रत्याशित आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम रखने के लिए पूर्व तैयारी, समयबद्ध सूचना तंत्र, त्वरित प्रतिक्रिया और आमजन की जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी मॉकड्रिल से वास्तविक परिस्थितियों में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों को समझने और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता विकसित होती है।मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों की भूमिका, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयासों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। साथ ही आमजन को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और बचाव संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया।ये रहे मौजूदइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी माथुर, उपायुक्त उद्योग सोनल जिंदल, आपदा प्रबंधक आयुष्मान परिहार, नागरिक सुरक्षा कोर के कर्मचारी एवं स्वयंसेवक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *