स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने रखे विकास के संकल्प, शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर दिया जोर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने रखे विकास के संकल्प, शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर दिया जोर

मैनपुरी (अजय किशोर)। आगरा-अलीगढ़ स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने निजी विद्यालयों में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने प्रमुख संकल्पों और विकास संबंधी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं के सम्मान और समाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इस दौरान उन्होंने शिक्षित समाज के निर्माण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की निःशुल्क कोचिंग तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग, रोजगार मेलों के आयोजन और प्रत्येक जिले में विज्ञान पार्क स्थापित करने जैसे प्रस्तावों को भी अपने संकल्पों का हिस्सा बताया।

Ad image

प्रेस वार्ता में उन्होंने स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया। उनके प्रस्तावों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण व्यवस्था, सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता, विधायक निधि से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी के लिए निगरानी समिति गठित करने जैसे विषय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर उनके साथ आए लोगों में राघव पचौरी (मैनपुरी), सुनीता चौहान, हरवीर यादव, दीप चौहान, रोहित चौहान, शालिनी, मनीषा पाल, लवली, खुशी मिश्रा, सुमित्रा, सौरभ गुप्ता, राजू चतुर्वेदी, पलक मिश्रा, पायल मिश्रा, रजनी, नीलम यादव, श्रद्धा पासवान, दिव्या यादव, अनुराधा, अनु यादव, रिया यादव, स्मृति चौधरी और सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से समाज को नई दिशा दी जा सकती है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *