एटा पुलिस द्वारा थानों पर चौकीदारों के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा पुलिस द्वारा थानों पर चौकीदारों के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनरल फोर्स ब्यूरो

Ad image

एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा ग्राम स्तर पर पुलिस की सूचना एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानों पर चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा चौकीदारों से उनके संबंधित ग्रामों की वर्तमान स्थिति, आपसी विवाद, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही चौकीदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा संभावित अपराध की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को ग्राम स्तर पर पुलिस की आंख एवं कान के रूप में सजग रहते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा चौकीदारों से उनकी ड्यूटी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही चौकीदारों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा ग्राम स्तर पर पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

जनपदीय पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसहयोग एवं ग्राम स्तर की मजबूत सूचना व्यवस्था के माध्यम से अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *