फर्रुखाबाद न्यूज़:- जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सेवाएं शुरू, 41 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित प्रसव सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई हैं।

इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 41 स्वास्थ्य कर्मियों—जिसमें 32 एएनएम और 9 स्टाफ नर्स शामिल हैं—को पांच अलग-अलग बैचों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

इन क्षेत्रों में शुरू हुई सुविधाएं

जिले के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कमालगंज, राजेपुर, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज और कायमगंज के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र के नवदिया केंद्र पर भी प्रसव सुविधा चालू कर दी गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत जल्द ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (ITI) पर भी यह सेवा शुरू की जाएगी।

सुरक्षित प्रसव और समय पर इलाज की व्यवस्था

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से गर्भवती महिलाओं को उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही सुरक्षित और नि:शुल्क प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता सामने आने पर मरीज को समय से बेहतर उपचार देने और आवश्यकता पड़ने पर उच्च केंद्रों के लिए रेफरल की त्वरित व्यवस्था भी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *