मानदेय बढ़ाने की मांग पर आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, 1 से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार का ऐलान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।

Ad image

लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहीं आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी कायमगंज के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य बहिष्कार करने की बात कही गई है।

आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद बढ़ते कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और सेवाओं की प्रकृति को देखते हुए वर्तमान मानदेय पर्याप्त नहीं है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों के अनुरूप उनके मानदेय में उचित एवं सम्मानजनक वृद्धि किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मानदेय बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मानदेय वृद्धि की मांग पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने के कारण आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। साथ ही पांच अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से उनकी मांग पर शीघ्र विचार कर समाधान कराने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *