फर्रुखाबाद/हरदोई/
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के लाल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का 75वां जन्मदिन व्यापारियों ने सेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर व्यापारियों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर वस्त्र वितरित किए और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

गुरुवार को 1 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व पिंटू यादव सहित संगठन के पदाधिकारी ग्राम चंदुइया स्थित राजीव यादव एवं अनुराग मिश्रा के ईंट भट्ठे पर पहुंचे। यहां जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को पैंट-शर्ट, पुरुषों को टी-शर्ट व पायजामा तथा बच्चियों को सलवार-सूट वितरित किए गए।
वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इसके बाद व्यापारियों ने केक काटकर नरेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया और इसे ‘दान दिवस’ के रूप में मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि नरेश अग्रवाल सदैव व्यापारियों के हितों और समाज के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ना समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनुराग कौशल, विनय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मोनी सादा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, मनोज गुप्ता, ओमी अरोड़ा, श्यामू गुप्ता, शिवमंगल कौशल, आशीष सक्सेना, गौरव वर्मा, अभय सिंह राठौड़, अन्नू यादव, नरेश बाथम, नरेश शर्मा, राजीव राजपूत, दिनेश राठौर, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, महेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, विशाल गुप्ता, अर्चित गुप्ता, छोटू, अमोल सैनी, कन्हैया कौशल, अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

