बालाजी मंदिर के 5 दानपात्र तोड़कर 50 हजार की चोरी:अमरोहा में डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

बालाजी मंदिर के 5 दानपात्र तोड़कर 50 हजार की चोरी:अमरोहा में डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

Ad image

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा में देहात थाना क्षेत्र के मौहल्ला पुष्कर नगर स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब डेढ़ घंटे तक परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सभी दरवाजों के ताले तोड़े, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।

इसके बाद चोरों ने मंदिर परिसर में रखे पांच दानपात्रों को निशाना बनाया। उनके ताले तोड़कर कई महीनों से जमा चढ़ावे की नकदी चोरी कर ली। मंदिर ट्रस्टी के मुताबिक, दानपात्रों में करीब 50 हजार रुपए रखे थे। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे भक्तों ने मंदिर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना पर मौहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रात ढाई बजे ताला तोड़कर मंदिर में घुसे दो चोर

मंदिर के ट्रस्टी संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे दो चोर मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। दोनों करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सभी दरवाजों के ताले तोड़कर तलाशी ली, लेकिन वहां उन्हें कोई सामान नहीं मिला।

पांच दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी ले गए

जब चोरों को दूसरे स्थानों से कुछ नहीं मिला तो उन्होंने मंदिर परिसर में रखे पांच दानपात्रों को तोड़ दिया। इनमें कई महीनों से भक्तों की ओर से चढ़ाई गई धनराशि जमा थी। मंदिर ट्रस्टी के अनुसार, पांचों दानपात्रों में करीब 50 हजार रुपए का चढ़ावा था, जिसे चोर लेकर फरार हो गए।

सुबह टूटे ताले देखकर भक्तों में मचा हड़कंप

रविवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट और अंदर के दरवाजों के ताले टूटे मिले। दानपात्रों की हालत देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मौहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखी।

CCTV फुटेज से चोरों की तलाश, जल्द खुलासे का दावा

सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों से चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *