अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने क्षेत्रीय विधायक को भगवान परशुराम जी के नाम नवनिर्मित रोड़वेज डिपो का सौंपा ज्ञापन
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में तहसील जलेसर क्षेत्र में आगरा रोड़ पर नवनिर्मित रोड़वेज डिपो का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर किए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा जोरदार आवाज उठाई जाने लगी है। रविवार को नगर के बाईपास रोड़ स्थित कौशल ट्रेडर्स पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पम्मी पण्डित की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें समाज के लोगों द्वारा नवनिर्मित रोड़वेज बस डिपो का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखे जाने का पुरजोर समर्थन किया गया। साथ ही इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन पत्र जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर को सौंपा गया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा उर्फ पम्मी पण्डित ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें मानस अवतार भगवान परशुराम जी हमारी सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के महान प्रतीक हैं। उनके नाम पर डिपो का नामकरण जलेसर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सम्मान प्रदान करेगा। ब्राह्मण महासभा द्वारा क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर से भी जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी इस मांग को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखकर नवनिर्मित रोड़वेज डिपो जलेसर का नाम “भगवान परशुराम रोड़वेज डिपो जलेसर” किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराए जाने की अपील की गई।
ज्ञापन पत्र सौंपने वालों में – प्रवीन कुमार शर्मा, अमित पण्डित, सौरभ कौशल, विकेंद्र उपाध्याय, अतुल भारद्वाज, के के शर्मा, उत्साह भारद्वाज, आलोक शर्मा, नमित पचौरी, गगन कुमार, अतुल दत्त शर्मा आदि विप्र बंधु मौके पर उपस्थित रहे।

