2013 से चली आ रही दस दिवसीय गणेश पूजन की परंपरा, इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मुरहू में गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा

2013 से चली आ रही दस दिवसीय गणेश पूजन की परंपरा, इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन

Ad image

डॉ दीपक कुमार घोष

खूंटी। जिले से मुरहू में आस्था, भक्ति और उत्साह का पर्व भगवान श्री गणेश का दस दिवसीय पूजन समारोह इस वर्ष भी पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया है। वर्ष 2013 से लगातार चली आ रही गणेश पूजन की यह परंपरा अब मुरहू के धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भव्य गणेश प्रतिमा, आकर्षक पूजा पंडाल और मनमोहक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि शाम होते ही पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

दस दिवसीय आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में भी पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन को सफल बनाने में शशि गुप्ता, हरिद्वार ठाकुर, रंजीत गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सुरेश प्रसाद, सुदेश भगत,तपेश्वर ठाकुर, मनोज गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, कुंदन गुप्ता, प्रेम गुप्ता,लाला गुप्ता,रामा प्रसाद,धीरज गुप्ता, पिंकू कुमार ,अमर सिंह सहित अभिभावक मंडल के अर्जुन साव,लखन साव, जन्मेजय भगत, सुबोध कुमार,मनु साव,रामहरि साव, अशोक गुप्ता,रामा साव, विष्णु देव चौधरी, द्वारिका भगत के अलावे स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, 2013 में शुरू हुई यह गणेश पूजा अब एक दशक से अधिक समय की गौरवशाली परंपरा बन चुकी है। हर वर्ष बढ़ते उत्साह के साथ इसका आयोजन मुरहू की सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि की सुंदर मिसाल प्रस्तुत करता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *