फर्रुखाबाद न्यूज़:- सीओ ऑफिस के पास चोरों का धावा: चार्जिंग पर लगे मोबाइल और 13 हजार की नकदी साफ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सीओ कार्यालय और रेलवे क्रॉसिंग के पास चोरों ने फेरी लगाकर सामान बेचने वाले कारीगरों के कमरे को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। रात में दरवाजा खुला छोड़कर सो रहे पांच कारीगरों के कमरे से चोर पांच मोबाइल फोन और ₹13,100 की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर मोबाइल गायब देखकर पीड़ितों के होश उड़ गए।

बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर निजामिया गांव निवासी बबलू पुत्र जाकिर अली अपने साथी साजिद, इमरान, फरमान और कासिम के साथ सीओ कार्यालय के पास स्थित एक मस्जिद में किराए के कमरे में रहते हैं। सभी लोग आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर दरी, चादर और गद्दे बेचकर गुजर-बसर करते हैं।

बताया गया कि सभी कारीगर अपने मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गए। कमरे का दरवाजा खुला था। इसी का फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हो गए और पांचों मोबाइल फोन के साथ एक कारीगर की पैंट में रखी ₹13,100 की नकदी भी पार कर दी।

सुबह कारीगरों की आंख खुली तो कमरे से मोबाइल गायब देखकर हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एक साथी की पैंट भी कमरे से गायब मिली। आसपास खोजबीन की गई तो करीब 100 मीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में पैंट पड़ी मिली, लेकिन उसकी जेब से ₹13,100 नकद गायब थे। इससे साफ हो गया कि चोर मोबाइल के साथ नकदी भी ले गए।

पीड़ितों ने घटना की जानकारी कायमगंज कोतवाली पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी है। उन्होंने चोरी गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में चोरों के सुराग तलाशे जा रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *