पुलिस लाइन फतेहगढ़ में क्राइम सीन मैनेजमेंट एवं एविडेंस बेस्ड इन्वेस्टिगेशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन फतेहगढ़ के परेड ग्राउंड में “Crime Scene Management and Evidence Based Investigation” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विवेचकों और पुलिस बल को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से साक्ष्य संकलन में दक्ष बनाना था।

Ad image

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा विवेचकों और पुलिस कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा क्राइम सीन (घटनास्थल) को सुरक्षित रखने की सही विधियों, साक्ष्यों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोकने और वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीके से साक्ष्य संकलन करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इसके अलावा, साक्ष्यों के सुरक्षित रखरखाव और न्यायालय में मामले को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए ‘Evidence Based Investigation’ की महत्वपूर्ण तकनीकों पर बारीकी से प्रकाश डाला गया।



पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण के समापन पर कहा कि किसी भी आपराधिक मामले के सफल निस्तारण और पीड़ित को न्याय दिलाने में ‘क्राइम सीन मैनेजमेंट’ और ‘वैज्ञानिक साक्ष्य’ की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं विवेचकों को प्रशिक्षण में सिखाई गई बारीकियों को धरातल पर निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना में लागू करने के निर्देश दिए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *