Amroha News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए
जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा
अमरोहा के सैदनगली में नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया था।
घटना के बाद पीड़िता की मां ने सैदनगली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
शनिवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। शमशाद ढक्का गांव का रहने वाला है।
थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

