राष्ट्रीय लोक अदालत: यातायात पुलिस ने 3955 ई-चालानों का किया निस्तारण, वसूला गया शमन शुल्क

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

राष्ट्रीय लोक अदालत: यातायात पुलिस ने 3955 ई-चालानों का किया निस्तारण, वसूला गया शमन शुल्क

मैनपुरी 12 सितंबर (अजय किशोर) जिला न्यायालय मैनपुरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान वाहन स्वामियों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही समाधान हो सका।

अभियान के तहत कुल 3955 लंबित ई-चालान वादों का सफल निस्तारण किया गया और इसके एवज में 98,800 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कार्यवाही के साथ-साथ उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक भी किया गया।

Ad image

यातायात विभाग ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर चलते समय नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपने लंबित चालानों का समय पर निस्तारण कराकर भविष्य में होने वाली असुविधा से बचें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *