कमालगंज/फर्रुखाबाद |
आजाद नगर में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कमालगंज संगठन को नया मूर्त रूप प्रदान किया गया।
जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पारदर्शी एवं सर्वसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार है:



जिला कार्यकारिणी:
जिलाध्यक्ष: विनय रस्तोगी
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: बृज किशोर दुबे
कोषाध्यक्ष: राजेश दीक्षित
सचिव: विवेक अग्रवाल
मीडिया प्रभारी: मनोज जौहरी
मंत्री: अभिषेक मिश्रा
कमालगंज संगठन कार्यकारिणी:
संरक्षक: अजय बिश्नोई
अध्यक्ष: मनजीत चौरसिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दिलीप बिश्नोई
महामंत्री: अखलाक
मंत्री: शिवम दुबे
कोषाध्यक्ष: असगर खान
संगठन मंत्री: संजीव बिश्नोई
प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी: हिमांशु गुप्ता एवं मोहम्मद मुजीम
बैठक के अंत में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और व्यापारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

