किरन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, राधा-कृष्ण रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/कंपिल/फर्रुखाबाद |

Ad image

रिपोर्टर सुधीर सिंह |

नगर के शकुंतला टीचर कॉलोनी के नजदीक (पट्टिया लेन, कंपिल रोड) स्थित किरन पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा की शानदार छटा बिखेरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, एकेडमिक मैनेजर डॉ. उदित पटेल एवं खुशी पटेल ने माँ सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में किंडरगार्टन वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘राधा-कृष्ण’, फैंसी ड्रेस रैंप वॉक मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मोरपंख मुकुट, पीतांबरी वस्त्र और हाथ में बांसुरी लिए नन्हे कान्हा और सजी-धजी राधा के रूप में बच्चे अत्यंत मनमोहक लग रहे थे। विद्यार्थियों ने ‘कृष्ण जन्म लीला’ और प्रसिद्ध प्रसंग ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो’ पर भावपूर्ण मंचन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा नव्या और उन्नति की प्रस्तुतियों सहित सदन-वार आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में समां बांध दिया। शिक्षकों ने भी विशेष नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। ‘आरती कुंज बिहारी की’ भजन पर दर्शक दीर्घा में मौजूद अतिथि और बच्चे झूम उठे।

प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने छात्रों को श्रीकृष्ण के जीवन, कर्मयोग व श्रीमद्भगवद्गीता के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। मैनेजर कल्पना गंगवार ने सत्य, निष्ठा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, वहीं प्रधानाचार्या राधिका नायर ने बाल-लीलाओं के माध्यम से बच्चों को सीख लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन छात्र सक्षम व अंजीथा जयन ने किया।

कार्यक्रम के सफल संयोजन में शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रान्त सिंह, अंजना जयन, शिवानी राठौर, आकांक्षा सैनी, आरजू गंगवार, हिरा अंसारी और अल्पना यादव का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर जयन राजन, नीरज अग्निहोत्री, निखिल शाक्य, शाहरुख खान, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार द्विवेदी, अंजू बाथम, प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी, फराह खान, उमाकांत वर्मा और रवि कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *