शमसाबाद में स्नातक चुनाव बैठक: जुटी 200 से अधिक मतदाताओं की भीड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट महेश वर्मा |

Ad image

शमसाबाद/फर्रुखाबाद |

दलेलगंज स्थित श्री खाटू श्याम त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज पर स्नातक चुनाव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीयूष त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिसमें करीब दो सैकड़ा मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर एमएलसी गुरुजी गदगद नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया।

नए मतदाता पंजीकरण के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो स्नातक मतदाता बनने से छूट गए हैं, वे अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी:

  1. शमसाबाद मंडल: मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी
  2. नवाबगंज मंडल: कमल भारद्वाज
  3. कायमगंज मंडल: आलोक चतुर्वेदी

कार्यक्रम में शिकोहाबाद से पधारे प्रोफेसर डी. एल. यादव ने आयोजन की भव्य सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजक पीयूष त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी और डॉ. के. के. सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। आयोजक डॉ. के. के. सिंह एवं रेनू त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह परिहार, चंद्र देव दीक्षित, विकास पांडे (मंडल प्रभारी), कमल भारद्वाज, आदेश शाक्य, शिवमंगल सिंह (सभासद), महेश वर्मा (शमसाबाद), डॉ. सुनील सेंगर, नागेंद्र सिंह, राम लखन (जैथरा बाग वाला), मृदुल गंगवार, अर्पित रावत, धनपाल राजपूत, इलू ठाकुर, हिमांशु पांडे, उज्जवल गुप्ता (अलीगंज), रेखा कनौजिया (शिक्षिका), अवधेश राजपूत, दुर्विजय सिंह (शिक्षक) सहित लगभग 200 मतदाता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *