फर्रुखाबाद न्यूज़:- सोशल मीडिया पर छाया राजेपुर के जनसेवा केंद्र संचालक का बाल उगाने वाला तेल जाँच के दायरे मे |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट गोपाल सक्सेना |

Ad image

राजेपुर/फर्रुखाबाद |

कस्बा राजेपुर स्थित एक जनसेवा केंद्र संचालक इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। संचालक द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बाल उगाने वाले तेल का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के चलते यह तेल क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि संचालक सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से निजात दिलाने तथा नए बाल उगाने का दावा करते हुए तेल का प्रचार कर रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और अन्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को इस उत्पाद के बारे में जानकारी दी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रचारित इस तेल को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और दूर-दराज के जनपदों से भी लोग इसके बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं। तेल की कीमत और इसके उपयोग को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

हालांकि सोशल मीडिया पर किए जा रहे बाल उगाने संबंधी दावों की वैज्ञानिक अथवा चिकित्सकीय पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि संचालक के पास चिकित्सा संबंधी कोई मान्य डिग्री या उपचार करने की वैध अनुमति है अथवा नहीं।

मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर के प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों, उत्पाद की प्रकृति और संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचारित हो रहे इस तेल को लेकर अब लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की जांच पर टिकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बाल उगाने को लेकर किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *