फर्रुखाबाद न्यूज़;- गरीबों के राशन पर डाका! जांच में भारी गड़बड़ी, उचित दर विक्रेता पर FIR दर्ज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

Ad image

गरीबों के हक के राशन में अनियमितता और कथित कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शेराखार गोटिया में उचित दर की दुकान की जांच के दौरान खाद्यान्न के वितरण और स्टॉक में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने उचित दर विक्रेता जगपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच के दौरान 51.80 कुंतल गेहूं, 85.994 कुंतल चावल, 18.96 कुंतल मक्का और 39.60 कुंतल बाजरा समेत अन्य खाद्यान्न के वितरण में गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अनिल यादव के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नितेश नायक ने जांच की।

जांच के बाद उचित दर विक्रेता जगपाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना राजेपुर में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है।

विभाग की इस कार्रवाई से राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों के हिस्से के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की कार्रवाई से साफ संदेश है कि गरीबों के निवाले से खिलवाड़ करने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *