फर्रुखाबाद न्यूज़:- 3 करोड़ की लागत से तैयार मॉडल रेलवे रोड का उद्घाटन, 3 साल बाद जनता को मिला तोहफा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद |

करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शहर के रेलवे रोड मांडल रोड के रूप में विकसित कर रविवार को जनता के लिए समर्पित किया गया। मैकूलाल घंटाघर चौक पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और उनके पति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने मांडल रोड का उद्घाटन किया। नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि रेलवे रोड के निर्माण में बिजली के खंभों के कारण काफी समय लगा। उन्होंने बताया कि चौंक से रेलवे स्टेशन तक करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क को मांडल रोड के रूप में विकसित किया गया है। सड़क पर आकर्षण लाइटें भी लगाई गई है, जिससे मार्ग की सुंदरता बढ गई है। उन्होंने बताया शहर के प्रमुख मांगों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से देवरामपुर तक भी मांडल रोड बनाए जाने की योजना है।

इस मार्ग पर फतेहगढ़ चौराहे पर बने आरोग्य पथ की तर्ज पर आरोग्य पथ और जिम स्थापित करने की बात कही गई। इसके अलावा लालगेट से कादरी गेट तक के मार्ग पर को भी रेलवे रोड तरह मांडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने कहा रेलवे रोड का मांडल रोड बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। चौंक से रेलवे स्टेशन तक आकर्षण लाइटें लगाएं जाने से मार्ग की खूबसूरती और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर के प्रमुख को भी इसी तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके बाद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से देवरामपुर तक मांडल रोड बनाया जाएगा। वहीं उद्घाटन स्थल पर लगे शिलापट्ट पर सांसद मुकेश राजपूत,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी के नाम अंकित थे, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में इनमें से कोई जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। कुछ लोगों ने शिलापट्ट पर किसी सभासद का नाम अंकित न होने पर सबाल उठाएं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला,राजू गौतम,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा,पंकज दीक्षित, अतुल शंकर दुबे, सन्नू गुप्ता, हीरा गुप्ता, अरुण अगिनहोत्री, नारायण द्विवेदी, राणा राजपूत, कल्लू मिश्रा, संजीव मिश्रा, बाबी दुबे, डा. संजीव त्रिपाठी, अरुण दुबे, बाबा, योगेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *