80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

*राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का प्रथम बार हुआ सस्वर गायन, अमर शहीदों को किया नमन*

Ad image

*बच्चों एवं युवाओं को अच्छे संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का किया आह्वान*

एटा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने सर्वप्रथम अपने राजकीय आवास तथा तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय भव्य आकर्षक वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का प्रथम बार सस्वर गायन किया गया। जिलाधिकारी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों को नमन करते हुए जनपदवासियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्ट्रेट परिसर में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाकर तथा तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक का पौधा रोपित कर उसके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि वर्षों के संघर्ष, त्याग और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी है।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए सामाजिक संरचना को मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दें और उन्हें देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराएं। शहीदों के त्याग और बलिदान की गाथाएं बच्चों के मन में मातृभूमि एवं परिवार के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवनभर मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों, आपसी सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किए बिना स्वस्थ एवं विकसित समाज एवं राष्ट्र की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान प्रिन्टिश बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी ने छात्राओं एवं अध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूकी, विपिन कुमार मोरल ,तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल, वाजिद हुसैन सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *