फर्रुखाबाद न्यूज़:- समय से गन्ना बुवाई पर जोर: रूपापुर मिल ने शुरू कराया मानसून सत्र का बोआई अभियान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

रूपापुर शुगर मिल के तत्वावधान में मानसून सत्र की पहली गन्ना बुवाई का शुभारंभ दोषपुर नागर निवासी किसान धनीराम पुत्र मौजी लाल के खेत में किया गया। इस दौरान किसान के एक बीघा खेत में 0118 प्रजाति के गन्ने की बुवाई की गई।

फील्ड मैनेजर अवनीश शुक्ला ने बताया कि 0118 प्रजाति अर्ली वैरायटी का गन्ना है, जो अधिक पैदावार देने वाली प्रजाति मानी जाती है। उन्होंने किसानों से समय से गन्ने की बुवाई करने और उन्नत प्रजातियों का चयन करने की अपील की। शुगर मिल के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद किसानों को गन्ने की समय से बुवाई के फायदे और बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक जानकारी भी दी।

गन्ना बुवाई के शुभारंभ के अवसर पर रूपापुर शुगर मिल की सीसीटी टीम से सीआई रमेश चौधरी, डीजीएम केन सरदार सिंह राणा, जोनल हेड विनोद सिसौदिया, फील्ड मैनेजर अवनीश शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, शिवम त्रिवेदी और संदीप दीक्षित समेत गांव के अन्य किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को आगामी गन्ना सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *