एसपी ने कांवड़ यात्रियों को बांटे हेलमेट:सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एसपी ने कांवड़ यात्रियों को बांटे हेलमेट:सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक यादव ने थाना नौगावां सादात क्षेत्र में हरिद्वार जल लेने जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांवड़ श्रद्धालुओं को हेलमेट दिए। इस दौरान उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का उल्लंघन न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग या स्टंटबाजी से बचने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि थोड़ी-सी सावधानी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाएं। साथ ही, आमजन को भी लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते रहें।

अमरोहा पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए हैं। जनपद पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में निरंतर तत्पर है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *