अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह ने केक काटकर धूमधाम से मनाया क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल का जन्मदिन
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल का जन्मदिन वाराणसी मे जगह-जगह केक काटकर कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया कार्यकर्त्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और दी बधाई । क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल का जन्मदिन पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह ने कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर बनारस स्टेशन के सामने स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम में केक काटकर श्रद्धा,सेवा एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया और दी बधाई | इस अवसर पर कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नरेंद्र पटेल को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभकामनाएँ | सभी ने उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए संगठन और समाज के प्रति उनके समर्पित योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच प्रसाद एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र पटेल संगठन के एक कर्मठ,सक्रिय एवं जनप्रिय नेता हैं जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित एवं संगठन हित के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिल रही है।
कार्यक्रम का समापन समाज में सुख, शांति,समृद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हुआ ।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु सिंह,चंचल मिश्र,संतोष वर्मा,शुभम केशरी,सुनील बिंद,कुंदन, किशन,रोहित पांडेय,मनोज,मनीष,अजय पटेल,संदीप पटेल,राहुल,उत्तम,सत्यम यादव,सूरज,अनीस,आशुतोष प्रजापति, गौरव,विक्रम सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,समर्थक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
