अमरोहा में 4 चोरियों का खुलासा:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

अमरोहा में 4 चोरियों का खुलासा:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद की देहात थाना पुलिस ने हाल ही में थाना क्षेत्र में हुई चार चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 13 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है।

मंगलवार दोपहर को इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान देहात पुलिस ने चकवारसपुर मंदिर के पास से इन तीनों चोरों को पकड़ा। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चार चोरियों को अंजाम देने की बात कबूल की।

चोरों ने बताया कि उन्होंने 20 मई को अफजलपुर, 3 जून को रामहट और 15 जून को हसनपुर कचिया व मानकजुड़ी गांव में नकब लगाकर चोरी की थी। ये लोग रात में सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे और विरोध होने पर बचाव के लिए अपने साथ तमंचे भी रखते थे।

पकड़े गए चोरों की पहचान अलीशेर (निवासी मुकरपुर सिरसी, संभल, हाल नाला पाकबड़ा, मुरादाबाद), तसलीम उर्फ डब्बू (निवासी गूगा नगला, भोजपुर, हाल ईदगाह पाकबड़ा, मुरादाबाद) और जैनुल आबुद्दीन उर्फ लल्ला (निवासी बैला, असमौली, हाल ईदगाह पाकबड़ा, मुरादाबाद) के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तसलीम उर्फ डब्बू पर मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 17 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जैनुल पर भी 10 मुकदमे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल, 3 तमंचे (.315 बोर), 6 जिंदा कारतूस, 1,13,310 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 2 आला नकब, 2 पेचकस और एक टॉर्च बरामद की है।

एसपी अमरोहा ने इस सफलता पर एसओजी और सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, एसओजी प्रभारी पंकज तोमर, सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र मलिक सहित कुल 23 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *