संस्कारों की याद दिलाता सीपी गेस्ट हाउस का 20वां सावन झूला कार्यक्रम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF), लायंस क्लब एवं समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सी पी गेस्ट हाउस में पारंपरिक ‘सावन झूला’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के 10 विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Ad image

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सावन ऋतु के महत्व, तीज-त्योहार, पारंपरिक सावन झूले, पवित्र कांवड़ यात्रा, भगवान शिव पूजन, रक्षाबंधन और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, लीलाओं तथा कर्मयोग का सजीव चित्रण अपनी प्रतिभा के बल पर प्रस्तुत किया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के आधुनिक मोबाइल युग में, जब नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, संस्कारों और त्योहारों को भूलती जा रही है, ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से दोबारा जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से स्वर्गीय बाबूजी एवं अम्मा जी की प्रेरणा से अनवरत आयोजित किया जा रहा है।

सांसद, विधायक और जज समेत कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत व उनकी पत्नी सौभाग्यवती, विधायक सुरभि गंगवार, अनीता द्विवेदी, जिला जज नीरज कुमार व उनके सहयोगी जज विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा लायंस क्लब के पूर्व डीजी ज्ञान प्रकाश गुप्ता (कानपुर), ब्रह्माकुमारी संस्था से सुमन बहन, मंजू बहन व मिथलेश बहन, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार व अमर सिंह खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, इटावा एवं उरई की आईवीएफ (IVF) टीम, फर्रुखाबाद एवं कायमगंज की भाजपा महिला टीम, रेड क्रॉस सोसाइटी व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, डी. एस. राठौर, जितेंद्र सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील चक, कायमगंज की आईवीएफ टीम, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और प्रेम भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की सफलता में पूरे शहर, विद्यालयों की टीमों, लायंस क्लब और आईवीएफ के सदस्यों की मेहनत का विशेष योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम के सफल कवरेज और सहयोग के लिए पत्रकार बंधुओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *