मथुरा के गोकुल बैराज के पास दरोगा का पार्थिव शरीर बरामद, संदिग्ध मौत से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मथुरा के गोकुल बैराज के पास दरोगा का पार्थिव शरीर बरामद, संदिग्ध मौत से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

Ad image

निधौली कलाँ। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में निधौली कलाँ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुन्ना सिहोरी के मजरा भोजपुर जनपद एटा के रहने वाले मथुरा में दरोगा पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज के पास दरोगा पंकज कुमार यादव का पार्थिव शरीर बरामद किया गया। दरोगा पंकज कुमार यादव के सिर में गोली लगी थी। पिस्टल पास में लेफ्ट साइड पड़ी हुई थी। हत्या है या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संदिग्ध मौत के मामले ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। दरोगा पंकज कुमार यादव की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरोगा पंकज कुमार यादव के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कि वे 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। वे मूल रूप से एटा के रहने वाले थे। अभी मथुरा में एसपी ट्रैफिक के पेशकार के तौर पर उनकी नियुक्ति थी। सदर थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज के पास दरोगा पंकज कुमार यादव की डेड बॉडी बरामद किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरोगा पंकज कुमार यादव ने आखिर आखिर अपनी जान क्यों ली? यह सवाल उठ रहा है। साथ ही, हत्या के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। दरोगा पंकज कुमार यादव की पत्नी दीप्ति सिपाही हैं। उनकी तैनाती मथुरा सदर थाने में ही है। दरोगा पंकज कुमार यादव के सिर पर बीचों बीच गोली लगी है। घटना के संबंध में एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि दरोगा पंकज कुमार यादव ने सुसाइड किया है। वह एटा जिले में पिलुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पंकज कुमार यादव मथुरा में ही सदर के दामोदरपुरा इलाके में घर बनवा रहे थे। गुरुवार दोपहर वह ड्यूटी से घर गए थे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *