कायमगंज/ फर्रुखाबाद |
नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सी पी विद्या निकेतन में बैडमिंटन की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतिभाग करने वाले विद्यालय निम्नवत थे।
सी पी विद्या निकेतन कायमगंज, जी.पी.एम कॉलेज,बरैली, जी.एम.पी.एस. पीली भीत |
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में सऊद हसन खान, आदित्य राठौर एवं पल्लवी मिश्रा ने विद्यालय की तरफ से खेल शिक्षकों के रूप में अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन किया। इसके पश्चात प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबले प्रारंभ हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता रहे।
सी. पी. विद्या निकेतन (अंडर 14 बॉयज, अंडर 17 बॉयज, अंडर 19 बॉयज, अंडर 17 गर्ल्स)
जी पी एम कॉलेज बरैली (अंडर 19 गर्ल्स) केटेगरी में विजेता रहे।
खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया |
