बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर: मौके पर एक की मौत, साथी गंभीर घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बारात का सामान लेकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उधमपुर लीलापुर निवासी 20 बर्षीय पुत्र वीरेंद्र और उसका साथी पृथ्वी पुत्र राम सिंह, गुजरपुर गहलवार में धनपाल की बेटी की बारात में शामिल होने आए थे।बारात का कुछ सामान कम पड़ जाने पर दोनों युवक बाइक से अमृतपुर कस्बा सामान लेने गए थे वापस लौटते समय कस्बे के हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था।कि चमन की मौके पर मौत हो गई जबकि पृथ्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एबूलेस की मदद से पहले राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां हालत नाज़ुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।चमन पांच भाईयों में सबसे छोटा था उसकी मां सुनीता देवी का रो रो कर ‌बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि युवक हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *