फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना के मोहल्ला हरदेव नगर मोहनापुर रोड निवासी जगदीश प्रजापति की 20 बर्षीय पुत्री ज्योति उर्फ लाली ने फांसी लगाकर जान दे दी।ज्योति घर पर अकेली थी उसे 12 बजे तक घर पर देखा गया।उसके बाद लाली ने मेन गेट को बंद कर लिया जब काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी ने अपनी छत से देखा कि लाली फांसी पर लटकी है।सूचना मिलने पर 112 पुलिस के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी से मेन गेट खुलवाया लाली को फांसी से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।लाली की मां कल मायके गई थी।सूचना मिलने पर वह घर पहुंच गई।लाली के भाई बाहर नौकरी करते हैं।लाली तख्त पर खड़े होकर छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाई थी।
