वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय अनियंत्रित हुई कार हाईटेंशन विद्युत पोल से टक्कराई, कोई हताहत नहीं |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमसाबाद/फर्रुखाबाद |

फैजबाग-शमशाबाद मार्ग पर बुधवार अपराह्न एक बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला खानपुर स्थित पब्लिक स्कूल के सामने ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार हाईटेंशन विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के दो पोल टूट गए और पास में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार कार संख्या यूपी 82 एएन 5688 को कछला थाना अलीगंज एटा निवासी चालक अमन चला रहा था। कार में उसके दोस्त रुद्र मिश्रा की बहन गौरी मिश्रा व बच्चे लव-कुश सवार थे। सभी फर्रुखाबाद से थाना क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और बुधवार को वापस घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खानपुर स्थित पब्लिक स्कूल के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। हादसे के वक्त लाइन में बिजली चालू थी। टक्कर से दो पोल टूटकर गिर गए और पास में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की, वहीं विद्युत कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। एहतियातन कार सवार सभी लोगों को सीएचसी शमशाबाद में चिकित्सीय जांच के लिए भिजवाया गया।

विद्युत विभाग के अनुसार हादसे से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई है। नुकसान का आकलन कर अग्रिम कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कार के एयरबैग न खुलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *