दर्दनाक सड़क हादसा: इलाज के लिए दवा लेने जा रहे युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर-कायमगंज मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रौनक कुमार उर्फ आत्माराम, निवासी मोहल्ला छोटी पैथान, कायमगंज के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौनक कुमार दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था और इन दिनों घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान था और उसी के इलाज के लिए बहरामपुर दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रौनक अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरामपुर-कायमगंज मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *